महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगी ट्रेडिंग
महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आज शेयर बाजार बंद रहेगा। निफ्टी और सेंसेक्स में किसी भी तरह की कोई ट्रेडिंग नहीं होगी और ना ही कोई कारोबार होगा।

Share Market: शेयर बाजार आज महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बंद रहेगा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार सोमवार को यानि 1 मई 2023 को बाजार बंद रहेगा और किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी।
आज छुट्टी की वजह से ना तो इक्विटी में कोई ट्रेडिंग होगी, ना ही इक्विटी डेरिवेटिव में और ना ही एसएलबी में ट्रेडिंग होगी। इसके अलावा करेंसी डेरिवेटिव्स में भी कोई कारोबार नहीं होगा।
हालांकि कमोडिटी बाजार और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड सेगमेंट की बात करें तो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यह बंद रहेगी। लेकिन शाम 5 बजे के बाद यह फिर से शुरू हो जाएगा। वहीं एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स की बात करें तो यहां पर भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
बता दें कि मई माह में शेयर बाजार में सिर्फ एक ही ट्रेडिंग हॉलीडे है, जब बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। इसके बाद जून माह में एक दिन बाजार बंद रहेगा। 28 जून को बकरीद के मौके पर बाजार में छुट्टी रहेगी।
बता दें कि शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिन तक खुलता है और इसमे कारोबार होता है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।
बकरीद के बाद जुलाई माह में भी शेयर बाजार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेगा। जबकि सितंबर माह में 19 तारीख को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद रहेगा।
अक्टूबर माह में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 24 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर बंद रहेगा। नवंबर की बात करें तो 14 नवंबर को दिवाली बालिप्रतिपदा और 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती पर बंद रहेगा और दिसंबर माह में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के दिन बंद रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications