हफ्ते के आखिरी दिन धड़ाम हुआ शेयर बाजार, 900 अंक नीचे गिरा सेंसेक्स
मुंबई, 11 फरवरी। शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते के आखिरी दिन 900 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बाजार ने पिछले 3 दिन की तेजी को आज खुलते ही खो दिया। एक दिन में आई इस बड़ी गिरावट से निवेशकों में निराशा है। बाजार जब खुला तो वह 500 अंक नीचे खुला, लेकिन धीरे-धीरे वह 1000 अंक तक नीचे पहुंच गया। वहीं निफ्टी की बात करें तो उसका भी हाल बहुत बुरा है। निफ्टी में भी 260 अंको की गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल निफ्टी जहां 17343 अंकों पर ट्रेड कर रहा है तो सेंसेक्स 58061 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।

हाल ही में शेयर मार्केट में लिस्ट हुई कंपनी जोमैटो में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। जोमैटे के शेयर में 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। एसजीएक्स में भी तकरीबन एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार में भी बाजार में काफी नुकसान देखने को मिला है। जब बाजार खुला तो उसमे 636 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद सेंसेक्स 58300 अंक नीचे पहुंच गया। वहीं निफ्टी की बात करें तो यह खुलते ही 200 अंक नीचे चला गया और 17400 अंकों तक पहुंच गया।
हालांकि बाजार ने कुछ वापसी करने की कोशिश की लेकिन एक बार फिर से सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक नीचे गिर गया। 12.29 बजे की बात करें तो 835 अंकों की गिरावट यानि 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 58090 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी 1.39 फीसदी यानि 245 अंकों की गिरावट के साथ 17362 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि निफ्टी कल 17605.85 अंक पर बंद हुआ था। जबकि सेंसेक्स 58926.03 अंक पर बंद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications