1939 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, निफ्टी में भई 500 से अधिक अंकों की आई गिरावट

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी वर्किंग डे यानि कि शुक्रवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर चलता ही रहा, लेकिन मार्केट बंद होने तक तो सेंसेक्स में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार का दिन शेयर मार्केट में पिछले 9 महीनों का सबसे खराब दिन रहा। BSE के बेंचमार्क इंडेक्स एक्सचेंज के क्लोजिंग के समय 1939 अंक की गिरावट आई। वहीं 14,888 अंकों के स्तर पर खुला निफ्टी शाम को 568 अंकों की भारी गिरावट के साथ 14,529 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी ने 14,467.75 अंकों का न्यूनतम स्तर और 14,919.45 अंकों का उच्चतम स्तर छुआ। मार्केट बंद होने के समय BSE इंडेक्स 49099.99 तक आ गया है।

Recommended Video

    Share Market में हंगामा, Sensex में 1800 से ज्यादा अंकों की जबरदस्त गिरावट | वनइंडिया हिंदी
    Share market

    आपको बता दें कि बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स के सभी 30 शेयर और निफ्टी के 50 इंडेक्स लाल निशान को छूते ही खत्म हुए। ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, गेल, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, ग्रेसिम और हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी में 8 फीसदी तक नीचे रहे। सेंसेक्स पर एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, और एचडीएफसी बैंक प्रमुख थे। आज जब बाजार खुला था तो उस वक्त भी इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एमएंडएम, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी गिरावट रही थी

    शुक्रवार को जब बाजार खुला था तो गिरावट के साथ ही खुला था। घरेलू बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1400 से अधिक अंकों की गिरावट आई थी, वहीं, निफ्टी भी 14,800 के लेवल पर पहुंच गया था। 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में खुले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+