Share Market: सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक लुढ़का, Nifty50 में 5 गुना गिरावट, जानिए शेयर मार्केट का हाल

Share Market: शेयर बाजार में इस हफ्ते शुक्रवार को निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। सेंसेक्स भारी गिरावट के चलते करीब पांच लाख करोड़ का नुकसान हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सभी लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपिटल प्रभावित हुई। बीएसई के मुताबिक, 21 अगस्त से 23 अगस्त के बीच चलने वाले आईपीओ के माध्यम से कंपनी ने कुल 214.76 करोड़ रुपये जुटाने के बाद ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयर की आज ब्रोकर स्ट्रीट में एंट्री हुई।

यह पहला मौका नहीं हैं, जब बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को शेयर मार्केट में निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा था। इस हफ्ते दोपहर 2:31 बजे एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 1,070.69 अंक गिरकर 81,130.47 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 50 314.10 अंक गिरकर 24,831 पर कारोबार कर रहा था।

Bombay Stock Exchange

जबकि छोटे और मिडकैप शेयरों सहित अधिकांश अन्य व्यापक बाजार सूचकांकों में तेजी से गिरावट आई क्योंकि अस्थिरता 8% से अधिक हो गई।

शुक्रवार को कैसा रहा शेयर मार्केट
बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान में करीब 1,010 अंक की गिरावट आई जबकि निफ्टी भी 24,900 अंक के नीचे आ गया। दोपहर बाद तीन बजे सेंसेक्स 1200 अंक की गिरावट के साथ 81,998 अंक पर ट्रेड कर रहा था। एनएएसई का निफ्टी 381 अंक की गिरावट के साथ 24,803 अंक पर था।

इन कंपनियों के शेयर पर असर
सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवारदोपहर 2:31 बजे एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 1,070.69 अंक गिरकर 81,130.47 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 50 314.10 अंक गिरकर 24,831 पर कारोबार कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+