Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Share Market: लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरा शेयर बाजार, निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है। तीन दिनों में निवेशकों का 600,000 करोड़ रुपया डूब गया है। गुरुवार को सेंसेक्स में 570.60 की गिरावट देखने को मिली। जिसके चलते सेंसेक्स 66,230.24 अंक पर पहुंच गया।

वहीं एनएसई निफ्टी 159.05 अंक लुढ़ककर 19,742.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस सेगमेंट के शेयरों में रही।

Share Market Sensex down 571 pts, Nifty below 19750 third day in a row investors poorer by Rs 6 lakh crore

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 3.20 लाख करोड़ रुपये था जो आज घटकर 3.18 लाख करोड़ रह गया। इस तरह निवेशकों को एक दिन में 2 लाख करोड़ घट गए। अगर कल और आज को देखें तो निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।

आज बाजार पर सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों ने दबाव बनाया। बुधवार को जब एचडीएफसी बैंक ने बाजार को नीचे धकेला था। वहीं आज ICICI बैंक, SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बाजार पर के नीचे गिरा दिया। सेंसेक्स तीन दिन में 1,300 अंक लुढ़का है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें का असर शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 570.60 अंक या 0.85 फीसदी गिरकर 66,230.24 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 152.25 अंक या 0.77% फीसदी नीचे आकर 19,749.15 के स्तर पर बंद हुआ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+