Share Market: RBI ने नहीं बढ़ाई ब्याज दरें, शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी 1% बढ़ा
Share Market: भारत के शेयर बाजार में एक बार फिर से जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जिस तरह से आज मौद्रिक नीति का ऐलान किया और ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया उसके बाद शेयर बाजार में उछाल आया है।
निफ्टी में 227 का उछाल देखे को मिला है। तकरीबन एक फीसदी उछाल के साथ निफ्टी 23046 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। जबकि सेंसेक्स में भी एक फीसदी का उछाल देखने को मिला है। 750 अंकों के उछाल के साथ सेंसेक्स 75857 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

जिस तरह रे रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है उससे माना जा रहा है कि देश की आर्थिक विकास की रफ्तार बरकरार रहेगी और तेजी से आगे बढ़ेगी। अहम बात है कि महंगाई दर भी रिजर्व बैंक के निर्धारित रेंज के भीतर है और मिड रेंज 4 फीसदी के आसपास ही है।
बाजार में आज आईटी सेक्टर के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। निफ्टी में विप्रो, एलटीआई महिंद्रा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, अडानी पोर्ट जैसे शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है। जबकी एसबीआई लाइफ, एचयूएल, एलएंडटी, टाटा कंज्यूमर और कोट महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिली है।
गौर करने वाली बात है कि मतगणना के दिन शेयर बाजार में शुरुआती दो चरण में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि इस गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स में 3000 अंकों तक का उछाल आय़ा। विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में लगातार उठापटक देखने को मिल रही है। इसकी बड़ी वजह लोकसभा चुनाव है। चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए, जिसके बाद बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली, लेकिन इसके बाद मतगणना के दिन बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications