शेयर बाजार धड़ाम, ओपनिंग सेशन में ही सेंसेक्स 1040 अंक लुढ़का
नई दिल्ली, 20 दिसंबर: सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह बाजार खुलते ही इसमें गिरावट देखने को मिली। शुरुआती सत्र (ओपनिंग सेशन) मेंही सेंसेक्स में 1040 अंकों की गिरावट आई। ओपनिंग सेशन में 1040 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 55,971 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 16,677 पर है। घरेलू बाजार पर ओमिक्रॉन के खतरे का असर माना जा रहा है। शेयर बाजार में पिछले सप्ताह भी लगातार गिरावट देखी गई थी।

गिरावट के साथ हफ्ते की शुरुआत
आज हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 494 अंकों के नुकसान के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी गिरावट देखी गई। फार्मा, हेल्थ केयर, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स, ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी,आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक का बाजार गिरा है। मिड कैप और स्माल कैप इंडेक्स भी गिरे हैं।
बता दें कि बाजार में पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,774.93 अंक यानी 3 फीसदी गिरकर 57,011.74 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 में भी 526.1 अंक की गिरावट रही थी और यह 16,985.2 अंक पर बंद हुआ था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications