यूक्रेन में रूस के सैन्य ऑपरेशन के ऐलान के बाद शेयर बाजार हुआ क्रैश, जानिए कैसा रहा आज का दिन

मुंबई, 24 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव का भारतीय बाजारों पर सीधा असर देखने को मिल रहा है। जिस तरह से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य ऑपरेशन का ऐलान किया है उसके बाद सेंसेक्स खुलते ही क्रैश हो गया। सेंसेक्स में 1400 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स खुलते ही 55803 अंक तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी में 400 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही 2 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 2702 अंक गिरकर 54,529 पर ट्रेंड कर रहा था, जबकि निफ्टी 16,247 अंकों के साथ क्लोज हुआ।

share market

Recommended Video

    Satellite Images: Ukraine के खिलाफ Russia ने की ऐसी खतरनाक तैयारी! | वनइंडिया हिंदी

    रूस के यूक्रेन पर लगातार आक्रामक रुख के बीच जिस तरह से यूरोपीय देश और अमेरिका की ओर से अभी तक रूसी सेना को रोकने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया है उसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 2000 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। 2.17 बजे सेंसेक्स 55210 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 611 अंक गिरकर 16451 अंक पर पहुंच गया था।

    यूक्रेन में कई इलाकों में आज सुबह से ही व्लादिमिर पुतिन के ऐलान के बाद बमबारी देखने को मिल रही है। रूसी हमले के बाद दुनियाभर में इसको निवेशकों में भारी तनाव है। जिसकी वजह से आज बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है। वहीं यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए यूएनएससी ने एक बार फिर से आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में भारत ने दोनों पक्षों से एक बार फिर से तनाव कम करने की अपील की। भारत ने कहा कि दोनों पक्षों की सुरक्षा काफी अहम है, इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    रूस को अमेरिका ने एक बार फिर से चेताते हुए कहा कि यूक्रेन हमपर भरोसा कर रहा है, हमे निराश मत करिए। यह युद्ध आपने शुरू किया है और आपको इसके परिणाम झेलने होंगे। वहीं ब्रिटेन के प्रतिनिधि ने यूएन में कहा कि रूस ने यूक्रेन के सिर पर बंदक तान रखी है और इसका ट्रिगर पुतिन के हाथ में हैं। हम यूक्रेन की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+