Share Market: इन 4 वजहों से मार्केट क्रैश,साल की सबसे बड़ी गिरावट,निवेशकों के 8.5 लाख करोड़ स्वाहा
Share Market: यूक्रेन की चिंताओं से मार्केट क्रैश,साल की सबसे बड़ी गिरावट,निवेशकों के 8.5 लाख करोड़ स्वाहा
नई दिल्ली, 14 फरवरी। भारतीय बाजार के लिए के लिए सोमवार का दिन ब्लैक मंडे साबित हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। सेंसेक्स जहां 1700 प्वाइंट्स गिर गया तो वहीं निफ्टी पहली बार 17000 से नीचे फिसल गई है। ये गिरावट इस साल की सबसे बड़ी गिरावट हैं तो वहीं इस गिरावट से आज निवेशकों के 8.5 लाख करोड़ स्वाहा कर दिए हैं।
Recommended Video

शेयर बाजार के लिए ब्लैक मंडे
निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते सोमवार को शेयर बाजार औंधे मुंह गिर गया। 1700 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 56,500 से नीचे गिर गया तो वहीं निफ्टी 17,000 के नीचे फिसलकर बंद हुआ है। आज बाजार बंद होने तक सेंसेक्स में 1747.08 की गिरावट आई और सेंसेक्स 56405.84 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 531 अंकों गिरकर 16,843 अंकों पर बंद हुआ है। वैश्विक बाजार, यूक्रेट विवाद और एबीजी शिपयार्ड फ्रॉड के कारण आज बाजार गिरावट के साथ खुला। सुबह से ही बिकवाली हावी रही। आज एसबीआई, आईटीसी, आईसीआईसीआई जैसे बड़े बैंकों के शेयरों में भारी गिरावट आई है।

इन शेयरों में बड़ी गिरावट, डूबे 8.5 लाख करोड़
सोमवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों , बैंकिंग कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट आई, जिसमें एचपीसीएल, बीपीसीएल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, एसबीआई, आईसीआईसीआई, आईटीसी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।आज बाजार में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 255.61 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को ये 263.47 लाख करोड़ रुपए था। निवेशकों को 8.5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। 30 स्टॉक्स में से 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। आज शेयर बाजार में आए भूचाल के कारण निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है। सोमवार को निवेशकों के 8.5 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं।

इन वजहों से टूटा बाजार
शेयर बाजार गिरने के पीछे बड़ी वजह रूस-यूक्रेन विवाद हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक डरे हुए हैं और सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं, जिसके कारण आज बिकवाली हावी रहा है। इसके अलावा क्रूड ऑयल की ऊंची कीमत का असर भी शेयर बाजार पर देखने को मिला। क्रूड ऑयल के दाम पिछले 7 साल के उच्चतम स्चर पर पहुंच गया है। वहीं एशियाई बाजार के नकारात्मक रुख के कारण शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा एबीजी शिपयार्ड घोटाले का असर बाजार पर देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications