Share Market: नए साल में पहली बार शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी गिरे
नई दिल्ली। Share Market Today 2021: नए साल में पहली बार भारतीय शेयर बाजार (Share Market) गिरावट के साथ बंद हुआ। बुधवार को निफ्टी 53 पॉइंट्स गिरा जबकि सेंसेक्स में कमी 263 पॉइंट्स की रही। लगातार दस दिन की तेजी के बाद बाजार में गिरावट का बड़ा कारण मामूली बिकवाली रही। उछाल के बाद आज इंफोसिस, HCL टेक, टेक महिंद्रा, HDFC, विप्रो सहित कई कंपनियों के शेयर में उछाल के बाद बुधवार को बाजार बंद होने तक गिर गए।

ब्लू-चिप एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 0.38% गिरावट के साथ 14,146.25 पर बंद हुआ, जबकि बेंचमार्क एस एंड पी बीएसई सेंसेक्स 0.54% की गिरावट के साथ 48,174.06 पर बंद हुआ। बता दें कि इससे पहले नए साल के पिछले तीन सत्रों में रिकॉर्ड समापन में दोनों के शेयर नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। बुधवार सुबह मार्केट खुलने पर सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) इंडेंक्स उछाल के साथ अपने 52 हफ्तों के नए उच्चतम स्तर पर भी पहुंच गए थे।
बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 में 22 शेयर रेड जोन में रहे जबकि सेंसेक्स के 30 में 14 कंपनियों के शेयर मजबूत हुए। उछाल के बाद आज इंफोसिस, HCL टेक, टेक महिंद्रा, HDFC, विप्रो, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, HDFC लाइफ, JSW स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रसिम, GAIL, हिंडालको और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वृहद् मार्केट में स्मॉलकैप 100 अपने पैरेंट की दिशा में बंद हुआ जबकि मिडकैप 100 इंडेंक्स में उछाल देखी गई।
बीते साल की बात करें तो साल 2020 काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। जनवरी 2020 में बाजार की शुरुआत अच्छी रही लेकिन मार्च में ही कोरोना वायरस के कारण शेयर बाजार धीमा पड़ गया। मार्च में शेयर बाजार 40 फीसदी तक टूट गया था और 23 मार्च को 7600 के न्यूनतम स्तर को भी छुआ। लेकिन फिर भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली और साल के अंत में बाजार ने अपने उच्चतम स्तर के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
यह भी पढ़ें: Gold Price Latest: खुशखबरी, फिर से धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें सर्राफा बाजार में आज का रेट












Click it and Unblock the Notifications