Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Price Latest: खुशखबरी, फिर से धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें सर्राफा बाजार में आज का रेट

Gold Price Latest: खुशखबरी, फिर से धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें सर्राफा बाजार में आज का रेट

नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 6th January 2021. सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना ( Gold Rate) एक बार फिर से लुढ़क गया है। बुधवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से नरमी आई। सोने-चांदी के रेट ( Gold-Silver Rate) में पिछले कई दिनों से चल रही तेजी बुधवार को थम गई और दोनों की कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट आई। जहां 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने( 24 Carat Gold) के हाजिर भाव में 120 रुपए की गिरवट आई तो वहीं चांदी की कीमत 275 रुपए सस्ती हो गई।

 सोना फिर से हुआ सस्ता

सोना फिर से हुआ सस्ता

बुधवार 6 जनवरी 2021 को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से गिरने लगा है। सोने की कीमत में आ रही तेजी का दौर थम गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक आज सोना 120 रुपए सस्ता हो गया तो चांदी की कीमत में 275 रुपए की मंदी आई। ibjarates.com की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रट पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोन की कीमत 51532 रुपए पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव 69231 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 51652 रुपए स लुढ़कर 51532 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51445 रुपए से गिरकर 51326 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47313 रुपए से गिरकर 47203 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38649 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 69231 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

 MCX पर सोने का भाव

MCX पर सोने का भाव

अगर सोने-चांदी क फ्यूचर रेट की बात करें तो बुधवार को MCX पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत 165 रुपए सस्ता हो गया और आज 51555 रुपए पर खुला। आज एमसीएक्स पर सोने ने 51490 रुपए के मिनिमम और 51644 रुपए के मैक्सिमम रेट को छू लिया।

मंगलवार को सोने की कीमत पर एक नजर

मंगलवार को सोने की कीमत पर एक नजर

मंगलवार को सोने की कीमत में नरमी आई औऱ सोना 8 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लुढ़का गया। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में मंगलवार को 0.2 फीसदी की गिरावट आई और गोल्ड लुढ़ककर 1,938.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार को अमेरिकी वायदा बाजार में भी सोने की कीमत में 0.3 फीसदी की गिरावट क साथ 1,941.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

 2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आन की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपक अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल क मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

 2020 में सोने में 28 फीसदी की तेजी

2020 में सोने में 28 फीसदी की तेजी

वहीं साल 2020 में सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया। साल 2020 के अगस्त महीने में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी 2020 में सोने की कीमत में अच्छा उछाल देखने को मिला। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+