RBI की घोषणाओं के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उनके द्वारा की गई घोषणाओं के बाद भी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 437.72 अंक यानी 1.42 फीसदी कम होकर 30,495.18 पर पहुंच गया। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 129.30 अंक यानी 1.42 फीसदी नीचे आकर 8,976.95 पर कारोबार करने लगा।

share bazar, share market, sensex, nifty, rbi, reserve bank of india, share market down, शेयर बाजार, शेयर मार्केट, निफ्टी, सेंसेक्स, आरबीआई, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, शेयर मार्केट गिरा

इससे पहले शेयर बाजार खुला भी गिरावट के साथ ही था। आज शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.57 फीसदी की गिरावट के बाद 176.06 अंक नीचे 30756.84 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 74.10 अंक गिरकर 9032.15 के स्तर पर खुला। आरबीआई की राहत के एलान के बावजूद भी शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।

आरबीआई गवर्नर ने क्या कहा?

Recommended Video

    RBI Governor Shaktikanta Das ने रेपो रेट में कटौती की, सस्ते हो सकते हैं Loan | वनइंडिया हिंदी

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कई घोषणाएं कीं। रेपो रेट 4.4% से घटकर 4% हुआ है। रिवर्स रेपो रेट घटकर 3.35% हुई। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है। MPC ने रेपो रेट में कटौती करने का फैसला किया है। कोर इंडस्टिरीज के आउटपुट में 6.5% की कमी हुई है और मैन्युफेक्चरिंग में 21 फीसदी की गिरावट हुई है। मार्च में औद्योगिक उत्पादन में 17% की कमी दर्ज की गई है। गवर्नर ने कहा कि मांग और उत्पादन में कमी आई है। अप्रैल महीने में निर्यात में 60.3 % की कमी आई है।

    आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आगे कहा, 2020-21 (1 अप्रैल से) में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 9.2 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अभी तक (15मई तक) 487 बिलियन डॉलर है। 2021 में विकास दर नकारात्मक रहने की संभावना है।

    रिलायंस जियो में 11,367 करोड़ का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी केकेआर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+