रिलायंस जियो में 11,367 करोड़ का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी केकेआर
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की है कि अमेरिकी कंपनी केकेआर जियो प्लैटफॉर्म में 11,367 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश के तहत ही केकेआर रिलायंस जियो प्लैटफॉर्म में 2.32 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगी। जियो में लगातार विदेशी निवेश जारी है। इस महीने रिलायंस ने पांचवी बड़ी डील के बारे में जानकारी दी है। केकेआर का ये एशिया की किसी भी कंपनी में अब तक का सबसे बड़ा निवेश बताया जा रहा है।

इससे पहले जियो में फेसबुक, सिल्वरलेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स और जनरल अटलांटिक ने निवेश किया है। जियो ने सभी पांचों डील से एक महीने में 78,562 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अभी तक जियो प्लैटफॉर्म में 17.12 फीसदी हिस्से के लिए निवेश की घोषणा हुई है। जिसके तहत फेसबुक ने 9.99 फीसदी, सिल्वरलेक ने 1.15 फीसदी, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स ने 2.32 फीसदी और जनरल अटलांटिक ने 1.34 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया है। और अब केकेआर ने भी 2.32 फीसदी हिस्सा खरीदने की घोषणा कर दी है।
जियो में न्यूयॉर्क की निजी कंपनी जनरल अटलांटिक ने 17 मई को 6598.38 करोड़ रुपये का निवेश किया था। जिसके तहत ये कंपनी जियो में 1.34 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद रही है। एशिया की किसी भी कंपनी में ये जनरल अटलांटिक का सबसे बड़ा निवेश है। जियो में फेसबुक की डील के कुछ दिन बाद ही सबसे बड़ी टेक इन्वेस्टर कंपनी सिल्वरलेक ने 5,665.75 करोड़ रुपये का निवेश कर 1.15 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली।
केकेआर के सह-संस्थापक हेनरी क्राविस ने एक बयान में कहा, 'किसी देश में डिजिटल इको सिस्टम में बदलने की क्षमता कुछ ही कंपनियों के पास होती है, ऐसी ही एक कंपनी रिलायंस जियो है। ये एक सच्चा स्वदेशी प्लैटफॉर्म है, जिसके पास न केवल देश को प्रौद्योगिकी समाधान और सेवाएं देने की क्षमता है, बल्कि ये भारत में डिजिटल क्रांति भी ला रहा है। हम जियो प्लैटफॉर्म में इसकी प्रभावशाली गति, मजबूत टीम नेतृत्व और विश्व स्तर के इनोवेशन के कारण ही निवेश कर रहे हैं।'
जानिए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की पीसी की बड़ी बातें
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications