RBI के मूल्यों तथा स्वायत्तता को बरकरार रखूंगा, बैंकों की स्थिति सुधारना पहली प्राथमिकता: RBI गवर्नर
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नवनियुक्ति गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वो इस नई जिम्मेदारी को संभालकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि RBI के गवर्नर पद की जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से संभाल सके। उन्होंने कहा कि वो देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सबके साथ मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं RBI के मूल्यों और उसकी स्वायत्तता को पूरी तरह से बरकरार रखूंगा। शक्तिकांत दास ने कहा कि कल वो सरकारी बैंकों के सीईओ और एमडी के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के लिए बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत आधार है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से भारतीय बैंक बुरी स्थित से गुजर रहे हैं, जिसे जल्द से जल्द खत्म करना बेहद जरूरी है। इस बैठक में बैंकों की स्थिति को सुधारने के संभावित सभी तरीकों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पद संभालने के बाद मेरी सबसे पहली प्रमुखता भारतीय बैंकों की स्थिति सुधारना है।












Click it and Unblock the Notifications