सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 10,188 के पार पहुंचा
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स भारी बढ़त के साथ खुला। मंगलवार को सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ खुला और देखते ही देखते यह बढ़त 200 अंकों के पार पहुंच गई। फिलहाल सेंसेक्स 33,281.23 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी निफ्टी की शुरुआत 57 अंक की बढ़त के साथ 10,188 के स्तर पर हुई। लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.25 फीसदी मजबूत हुआ है।

वहीं अमेरिका और चीन में ट्रेड वार का टेंशन कम होने का असर अमेरिकी बाजारों पर देखने को मिला। सोमवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स मंगलवार को सपाट 10,174.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 345 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 21,110.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 64.78 के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे बढ़कर 64.87 के स्तर पर बंद हुआ था।
टाटा स्टील, विप्रो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदपेट्रो के शेयरों में उछाल देखने को मिली तो वहीं इंफ्राटेल, गेल, भारती एयरटेल, हीरो मोटो कॉर्प और बजाज ऑटो के शेयर्स में गिरावट देखी गई।












Click it and Unblock the Notifications