Share Market: सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड हाई, 70000 के पार
शेयर बाजार में लगातार बढ़त का दौर जारी है। आज भी शेयर बाजार रिकॉर्ड बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स 69000 अंक को पार कर गया है। सेंसेक्कस 100.3 अंक की बढ़त के साथ 69925.63 अंक पर खुला है।
वहीं निफ्टी की बात करें तो निफ्टी 4 अंकों की बढ़त के साथ 20965.3 अंक पर खुला है। फिलहाल 10.22 बजे सेंसेक्स 174 अंकों की बढ़त के साथ 70007 को पार कर गया है। सेंसेक्स और निफ्टी आज दोनों ही हरे निशान पर खुले। दोनों में ही शुरुआती दौर से तेजी देखने को मिली है।

बैंक निफ्टी की बात करें तो 287 अंक की गिरावट के साथ 47233 अंक पर खुला। वहीं अन्य सेक्टर के इंडाइस की बात करें तो इसमे आज मिला-जुला प्रभाव देखने को मिला है। स्वा एनर्जी के शेयर में 3.33 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 480.80 रुपए तक पहुंच गया है।
वहीं टाटा मोटर्स की बात करें तो कंपनी ने अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में को बढ़ाने का ऐलान किया है। गाड़ियों की बढ़ी हुई कीमतें जनवरी 2024 से प्रभावी होंगी। आज कोल इंडिया, ओएनजीसी, इंडस इंड बैंक, यूपीएल, अल्ट्राटेक सीमेंट में बढ़त देखने को मिली है, जोकि निफ्टी फिप्टी को शुरुआती ट्रेड में ऊपर लेकर जा रहे हैं।
शुरुआती कारोबार में अडानी पावर में तकरीबन .89 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। जबकि अडानी इंटरप्राइजेज में 0.06 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह 2823.90 को पार कर गया। अडानी टोटल गैस में भी 1.82 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है यह 1177.80 अंक पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications