शेयर बाजार में 1145 की बड़ी गिरावट, निवेशकों के 3.3 लाख करोड़ डूबे, 50000 के नीचे आया सेंसेक्स

मुंबई। कोरोना के बढ़ते मामलों का असर एक बार फिर से शेयर बाजार पर देखने को मिला है। सोमवार को शेयर बाजार पिछले तीन हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में आज क्लोजिंग बेल तक 1,100 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1145.44 अंक नीचे 49744.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 306.05 अंक की गिरावट के साथ 14675.70 के स्तर पर बंद हुआ।

Sensex sinks 1145 points Nifty drops 306 Sensex falls below 50000 stock market

दो फरवरी के बाद आज पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के नीचे बंद हुआ। बीएसई और एनएसई के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में पिछले पांच दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स 1,145.44 अंकों यानी 2.25% की गिरावट के साथ 49,744.32 पर रुका। वहीं निफ्टी में 306.10 अंकों यानी 2.04% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी आज 14,675.70 के आंकड़े पर बंद हुआ है। यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

निवेशक देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से नर्वस हैं, क्योंकि महाराष्ट्र, केरल सहित देश के16 राज्यों में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं वैश्विक बाजारों में आई गिरावट का भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा। यूरोप के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। इसमें ब्रिटेन का एफटीएसई इंडेक्स, फ्रांस का सीएसी और जर्मनी का डीएएक्स शामिल है। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है।

निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 50 DEMA के नीचे फिसला गया है। टेक महिंद्रा में 4 फीसदी गिरावट है। टीसीएस, विप्रो में भी 2 फीसदी कमजोरी है। उधर मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि, इस सप्ताह शेयर बाजार किसी बड़ी घरेलू घटना के अभाव में वैश्विक रुझानों का अनुसरण करेंगे और अनुमान है कि इस दौरान बाजार की चाल सीमित दायरे में रहेगी।

निफ्टी के टॉप गेनर
अडाणी पोर्ट्स , जेएसडब्लू स्टील , हिन्डाल्को, टाटा स्टील,ओएनजीसी

निफ्टी के टॉप लूजर
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ,डॉ रेड्डी, टेक महिन्द्रा,आईटीसी, इंडसइंड बैंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+