250 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपए में 2 पैसे की गिरावट

मुंबई। इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती का असर गुरुवार को मुंबई शेयर बाजार में देखने को मिला। गुरुवार को सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 33245 पर खुला। वहीं निफ्टी 62 अंकों की बढ़त के साथ 10216 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी 0.75 फीसदी तक उछलकर कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिख रही है। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है।

sensex

दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और डॉ रेड्डीज हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं टाटा पावर, बीपीसीएल, भारती इंफ्राटेल, यस बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 64.90 के स्तर पर खुला।

ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से गुरूवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में कमजोरी है। डाओ जोंस 83 अंक गिरकर 24,801अंक पर बंद हुआ एसएंडपी 500 इंडेक्स सपाट होकर 2,727 अंक पर बंद हुआ। हालांकि नैस्डैक 25 अंक की बढ़त के साथ 7,397 अंक पर बंद हुआ। वहीं सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 10,218 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 159 अंक उछलकर 21,411 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+