146 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 10,583 के पार
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 146 अंकों की तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स फिलहाल 34,590 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 43 अंकों की बढ़त के साथ 10626 के स्तर पर है। इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार का बीएसई सूचकांक 304 अंक चढ़कर 34,446 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 92 अंक चढ़ 10,583 के स्तर पर पहुंच गया था।

वहीं अंबुजा सीमेंट, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पीएनबी और आईटीसी के शयरों में गिरावट देखी जा रही है।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 64.81 के स्तर पर खुला।












Click it and Unblock the Notifications