तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Asian Paints, Tata Motors के शेयर में बढ़त
नई दिल्लीः मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। मंगलवार को सुबह शेयर बाजार में आई तेजी को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव नजीतों से जोड़कर देखा जा रहा है। कल आए चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को दोनों राज्यों में जीत मिली थी। भाजपा की जीत के बाद मंगलवार को जब सुबह संसेक्स और निफ्टी खुले तो दोनों में तेजी देखी गई। डॉलर के मुकालबे रुपए भी पहले से मजबूत हुआ है।

शुरुआती चुनावी रुझान आने के कुछ ही घंटों के बाद जब कांग्रेस ने गुजरात में बीजेपी को पीछे छोड़ा तो शेयर बाजार में सेंसेक्स 650 अंक तक गिरावट दर्ज की गई। बीजेपी की बढ़त के साथ शेयर बाजार में भी बढ़त दर्ज की गई। सोमवार को सेंसेक्स 200 अंक हरे निशान में चढ़ गया। सोमवाा के दिन शेयर बाजार में ऐतिहासिक उतार चढ़ाव देखने को मिला।
सोमवार को शेयर बाजार की उथल-पुथल के बाद संसेक्स में 107.45 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। सोमवार को संसेक्स 33,709.13 पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 10,421.75 पर बंद हुआ था।
मंगलवार को बढ़त के साथ खुली कंपनियों की बात की जाए तो Asian Paints, Tata Motors और Sun Pharma के शेयरों में बढ़ोंत्तरी दर्ज की गई। वहीं Bharti Airtel, TCS और HDFC के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। संसेक्स 100 अंको की बढ़ोत्तरी के साथ खुला तो वहीं निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी दर्ज की गई।
टाटा के शेयरों में 1.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं महिन्द्रा के शेयर भी 1.6 फीसदी की तेजी के साथ खुले।अगर रुपये की डॉलर के साथ तुलना की जाए तो सुबह 9.15 पर डॉलर के मुकाबले 64.18 पर था।












Click it and Unblock the Notifications