गिरावट से हुआ शेयर बाजार का आगाज, सेंसेक्स 50 अंक तक गिरा
मुंबई। एशियाई और अमरीकी बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में नकारात्मक रुख देखने को मिला। सेंसेक्स 30 अंकों की गिरावट के साथ खुला। फिलहाल सेंसेक्स में गिरावट का दौर जारी है। जबकि निफ्टी की शुरुआत 20 अंकों की गिरावट के साथ 10,390.45 अंक पर हुई। निफ्टी भी लगातार नीचे फिसल रहा है।

मेटल, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। वहीं आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक और कैपिटल गुड्स के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, इंफोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति में गिरावट से सेंसेक्स 50 अंक फिसल गया।
रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 64.93 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.82 पर बंद हुआ था।
शेयरों में उछाल
विप्रो, टेक महिंद्रा, हीरो मोटो, यूपीएल, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, सन फार्मा और टीसीएस
शेयरों में गिरावट
आईओसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, गेल, इंफोसिस, एनटीपीसी, एचयूएल, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज












Click it and Unblock the Notifications