बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, रुपया भी 34 पैसे मजबूत
मुंबई। चार दिनों से शेयर बाजार में जारी गिरावट के बाद आज सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली है। 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 355 अंक यानि 1 फीसदी की तेजी के साथ 34,202 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 114 अंक यानि 1.15 फीसदी की उछाल के साथ 10,261 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं, आज रुपए ने भी शुरुआती कारोबार में मजबूती दर्ज की है।

इसके पहले मंगलवार को सेंसेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली थी और 287 अंक गिरकर ये 33,847.23 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 98.45 अंकों की गिरावट के साथ 10146.80 पर बंद हुआ था। मंगलवार को सुबह सेंसेक्स 230 अंकों की गिरावट के साथ खुला था तो वहीं, निफ्टी भी 73 अंक खिसका था।
रुपया 34 पैसे मजबूत
दूसरी तरफ रुपए की बात करें तो, डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 73.23 पर खुला। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सीधा फायदा रुपये में मजबूती के तौर पर देखने को मिल रहा है। इसके पहले मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले, 73.57 के स्तर पर बंद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications