खुलते ही गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों की भारी गिरावट

मुंबई। शुक्रवार को शेयर बाजार के खुलते ही जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स लगभग 300 अंक नीचे गिरकर 35,636.19 पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह 11 हजार का आंकड़ा पार करने वाला निफ्टी 90 अंक गिर कर 10,950 अंक पर पहुंच गया। इस गिरावट की वजह कल केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया सालाना बजट माना जा रहा है। गुरुवार को बजट के दौरान सेंसेक्स में 400 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि बाद में बाजार संभल गया था।

bse

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 1.90 फीसद और स्मॉलकैप में 2.27 फीसद की कमजोरी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी गिरकर 26,816 के स्तर पर आ गया है। बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

गेनर्स:

आईटीसी, एचसीएल टेक, टीसीएस, ल्युपिन, बजाज ऑटो, हिंडाल्को और इंफोसिस

लूजर्स:

इंडियाबुल्स हाउसिंग, एचडीएफसी, ओएनजीसी, बीएचईएल, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+