मोदी सरकार के फैसले से शेयर बाजार को झटका, 1500 अंकों की गिरावट से खुला सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 955.78 अंकों की गिरावट के साथ 26,635.36 पर था। जबकि लगभग इसी समय निफ्टी 320 अंकों की गिरावट के साथ 8224.35 पर था।

मुंबई। मोदी सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले के बाद बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। शेयर बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को मिल रही बढ़त भी है। बुधवार को सेंसेक्स करीब 1500 अंकों की गिरावट के साथ खुला।

Share marrket

सेंसेक्स में जहां 1500 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है वहीं निफ्टी भी 500 अंक नीचे लुढ़क गया। हालांकि सुबह 9:25 बजे तक इसमें कुछ सुधार देखने को मिला।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 955.78 अंकों की गिरावट के साथ 26,635.36 पर था। जबकि लगभग इसी समय निफ्टी 320 अंकों की गिरावट के साथ 8224.35 पर था।

मोदी सरकार के फैसले और अमेरिकी चुनाव का सीधा असर बाजार पर होने की अटकलें पहले ही लगाई जा रही थीं। खासकर डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में मिल रही बढ़त का असर दुनिया भर के शेयर मार्केट में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+