शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंचा, 55000 अंक के पार BSE

नई दिल्ली, 13 अगस्त। शेयर बाजार अपने रिकॉर्ड ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। शेयर बाजार आज जबरदस्त बढ़त के साथ खुला और 55000 के अंक को पार कर गया। बाजार में आज बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स ने जबरदस्त बढ़ोतरी दिखाई और बीएसई के शीर्ष 30 शेयरों में 214 अंकों की बढ़त देखने को मिली। तकरीबन .39 फीसदी की बढ़त के साथ बाजार 55170 अंक को पार कर गया। वहीं निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में .41 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और निफ्टी 16431अंक को पार कर गया।

Recommended Video

      Share Market Today: Sensex 55 हजार के पार, Indian Stock Market का Record | Nifty | वनइंडिया हिंदी
      market

      बीएसई में सर्वाधिक बढ़ोतरी एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी, टीसीएस में देखने को मिली। इन शेयरों में 1.21 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं एनएसई की बात करें तो निफ्टी बैंट में 0.59 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। जिस तरह से बाजार ने आज तेजी दिखाई और रिकॉर्ड 55000 के अंक तो तोड़ा है उसके बाद निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि देश की महंगाई दर में गिरावट और सरकार द्वारा महामारी में संकट में फंसे उद्योंगो को राहत दिए जाने के चलते यह उछाल देखने को मिल रहा है।

      पिछले महीने कंज्यूमर प्राइस को 5.59 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी और महंगाई दर जून माह में 6.26 फीसदी तक पहुंची थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को उद्योगपतियों से कहा कि अर्थव्यवस्था अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची है जहां तक आरबीआई द्वारा दिए गए लिक्विडिटी सपोर्ट के बाद पहुंचनी चाहिए थी। वित्त मंत्री के इस बयान से बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को एक नए रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। पॉवर, आईटी और बैंकिंग के स्टॉक में काफी उछाल देखने को मिला था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+