बजट से पहले लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 36000 के नीचे फिसला
मुंबई। बजट से पहले शेयर बाजर में कमजोरी देखने को मिली है। करीब 9.45 बजे सेंसेक्स 36000 के स्तर से 77.82 अंक फिसल कर 35,955.91 पर आ गया। वहीं निफ्टी में भी 16.95 अंको की गिरावट के साथ 11032 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में 413 शेयरों ने तेजी पकड़ी तो 639 शेयर टूटते दिखे जबकि 140 शेयरों की कीमतें स्थिर थीं।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरा है, वहीं निफ्टी के मिडकैप में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। फार्मा, आईटी, बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
लूजर्स
भारती एयरटेल, टाटा स्टील और इंडियन ऑइल, अदानी पोर्ट्स, एचपीसीएल, गेल, बीपीसीएल, बीएचईएल, हीरो मोटो, एसबीआई
गेनर्स
हिंदुस्तान यूनिलिवर, डॉ. रेड्डीज लेबरेटरजी, इंडियाबुल्स हाउजिंग, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, टीसीएस और इंफोसिस












Click it and Unblock the Notifications