Senco Gold IPO: 35% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ आईपीओ, पहले ही दिन जबरदस्त कमाई
Senco Gold IPO: शेयर बाजार में एक और गोल्ड ज्वेलरी की कंपनी लिस्ट हो गई है। सेंको गोल्ड का आईपीओ आज अपने प्रीमियम से 35 फीसदी अधिक पर लिस्ट हुआ है। एनएसई पर स्टॉक 430 रुपए के दाम पर यानि 35.6 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। वहीं बीएसई पर यह 431 रुपए पर लिस्ट हुआ है।
सेंको गोल्ड की ओर से आईपीओ का प्राइस बैंड 301-317 रुपए पर इश्यू किया गया था। रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ में 16.28 गुना अप्लिकेशन किया था। वहीं क्यूआईबी में 190.56 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एनआईआई 68.44 गुना सब्सक्राइब हुआ। पूरे इश्यू की बात करें तो यह 77.25 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

आईपीओ के सब्सक्रिप्शन से पहले कंपनी ने 121.50 करोड़ रुपए 21 एंकर इन्वेस्टर्स से लिए थे। इसमे निप्पोन एमएफ, व्हाइट ओक, जुपिटर असेट मैनेजमेंट, बंधन एमएफ, 3पी इंडिया इक्विटी फंड, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, सुंदरम एमएफ, फ्रैांकलिन एमएफ जैसे बड़े नाम शामिल थे।
पूर्वी भारत में सेंको गोल्ड काफी जानामाना नाम है, कंपनी के पास बड़ी संख्या में ग्राहक हैं। कंपनी के पास रिटेल के 136 शोरूम और स्टोर हैं। ये स्टोर 13 राज्यो में और 96 शहरों में हैं। कंपनी के पहले के फाइनेंस की बात करें यह काफी मजबूत रहा है। कंपनी का सीएजीआर 24 फीसदी रहा है, जबकि टैक्स के बाद कंपनी का मुनाफा 61 फीसदी रहा है।
सेंको गोल्ड के नेट प्रॉफिट की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में 158.48 करोड़ रुपए रहा है। वहीं वित्तवर्ष 2022 में 129.10 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट था। गौर करने वाली बात है कि कंपनी के आईपीओ में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
सेंको गोल्ड मुख्य रूप से गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी बेचती है। इसके अलावा सिल्वर, प्लैटिनम, और बेशकीमती पत्थर की ज्वेलरी बेचते हैं। इसके साथ ही कंपनी गोल्ड, सिल्वर के सिक्के और बर्तन भी बेचती है। कंपनी मशीन द्वारा हल्की गोल्ड और डायमंड की भी ज्वेलरी बनाती है और इसे थर्ड पार्टी वेंडर को सप्लाई करती है।












Click it and Unblock the Notifications