अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों में 7 साल बाद डबल डिजिट ग्रोथ : RBI की रिपोर्ट

भारत में 2021-22 में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की रिपोर्ट में क्रेडिट ग्रोथ H1-2022-23 में 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

scheduled commercial banks

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCB) की समेकित बैलेंस शीट सात साल के अंतराल के बाद डबल डिजिट में आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021-22 में दो अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। क्रेडिट ग्रोथ H1-2022-23 में 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। भारत में 2021-22 में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति पर रिपोर्ट में ये कहा गया है।

Recommended Video

    RBI Rule: 1 जनवरी से बैंक में बदल जाएंगे ये नियम, जानें पर क्या होगा असर | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को 'भारत में 2021-22 में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति' (Trend and Progress of Banking in India 2021-22) पर एक रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया कि सात साल के बाद दो अंकों की वृद्धि क्रेडिट वृद्धि के दर्ज की गई।

    इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल-मार्च) की पहली छमाही में ऋण वृद्धि 10 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

    आरबीआई कहा, scheduled commercial banks में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (GNPA) अनुपात 2017-18 में अपने चरम था। कम फिसलन के साथ-साथ बकाया GNPA में कमी के कारण मार्च 2022 के अंत में 5.8 प्रतिशत GNPA पहुंचा, जो क्रमिक रूप से लगातार घट रहा है।

    रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि आय में तेजी और व्यय में संकुचन के कारण 2021-22 में SCB बैंकों को होने वाले लाभ को बढ़ावा मिला है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के बारे में, रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र ने 2021-22 के दौरान आरामदायक तरलता बफ़र्स, पर्याप्त प्रावधान और एक मजबूत पूंजी की स्थिति बनाए रखी, जबकि संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+