आम्रपाली ग्रुप ने किस प्रोजेक्ट में लगाया कितना पैसा, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब
आम्रपाली ग्रुप ने किस प्रोजेक्ट में लगाया कितना पैसा,SC ने मांगा जवाब
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप से उनके निवेश को लेकर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप से हलफनामा मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि उन्होंने अब तक किस प्रोजेक्ट में कितने पैसे लगाए गए हैं और किस कंपनी के कौन से डायरेक्टर रहे हैं।

कोर्ट ने आम्रपाली की शुरुआती डायरेक्टर से लेकर अभी तक के सभी डायरेक्टरों का नाम भी मांगे हैं। कोर्ट ने रियल स्टेट कंपनी आम्रपाली ग्रुप को निर्देश दिया है कि उसने अब तक जो लोन और एडवांस लिया है उसके एवज में 200 करोड़ रुपए जमा करवाए। इस मामले में अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।
गौरतलब है कि आम्रपाली ग्रुप पर हजारों फ्लैट खरीददारों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। कंपनी ने फ्लैट खरीदारों से वादाखिलाफी करते हुए वक्त पर घर नहीं दिया। कोर्ट ने आम्रपाली के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए इससे पहले ग्रुप के फाइव स्टार होटल, एफएमसीजी कंपनी, कॉर्पोरेट ऑफिस और मॉल्स को अटैच करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications