स्टेट बैंक अॉफ इंडिया ने ग्राहकों को किया निराश, फेिक्स डिपोजिट पर ब्याज घटाया

जानिए कितनी कमी की
स्टेट बैंक अॉफ इंडिया ने फिक्स डिपोजिट पर मिलने वाले ब्याज में आधा फीसदी की कमी कर दी है। स्टेट बैंक 179 फिक्स डिपोजिट पर लोगों को 7.5 प्रतिशत ब्याज देता आया है। लेकिन अब स्टेट बैंक अॉफ इंडिया ने अपने लाखों ग्राहकों को निराश करते हुए ब्याज में कमी कर दी है। जिसके बाद ब्याद की दर सात प्रतिशत हो गई है।
वहीं साठ दिन की जमा पर भी ब्याज में कमी की गई है। अब साठ दिन पर मिलने वाले ब्याज की दर 6.25 प्रतिशत होगी।
जानिए कब से प्रभावी होगी नई दर
जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक अॉफ इंडिया की ओर से जारी नई दर 18 जुलाई से प्रभावी होगी। जिसके बाद कम की नई दरें लागू हो जाएंगी और पहले की तुलना में जमाकर्ताओं को कम ब्याज मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications