SBI की खास सर्विस शुरू, अब ATM की मदद से निकाल सकेंगे FD में जमा फंड, जानिए कैसे?

नई दिल्ली। अगर आपने देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) में फिक्स्ड डिपॉजिट करवा रखा है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। एसबीआई ने अपने यहां एफडी कराने वालों के लिए खास सुविधा शुरू की है। बैंक ने मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट की सुविधा शुरू की है। SBI ने मल्‍टी ऑप्‍शन डिपॉजिट नाम से एक FD की शुरुआत की है।

एटीएम से निकाल सकते हैं FD का पैसा

एटीएम से निकाल सकते हैं FD का पैसा

एसबीआई ने नई सर्विस की शुरुआत की है, जिसके तहत आप एफडी से पैसे निकाल सकेंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से 1000 रुपए के मल्‍टीपल्स में अपने एफडी से पैसे निकाल सकेंगे। सबसे खास बात कि इसके लिए आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं है। आप एटीएम से ही पैसे विड्रॉल कर सकेंगे।

 FD के बराबर ब्याज

FD के बराबर ब्याज

अगर आप भी एसबीआई की इस एमओडी कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लिंक्‍ड सेविंग्‍स अकाउंट में मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस रखना अनिवार्य होगा। आपको बता दें कि एमओडी एक तरह का टर्म डिपॉजिट ही है, लेकिन ये आपके सेविंग्‍स या करंट अकाउंट से लिंक्‍ड होता है। ऐसे में अगर आपके लिंक्‍ड अकाउंट में उतने पैसे नहीं है, जितने आपको चाहिए तो वह अमाउंट एमओडी से निकाले जा सकते हैं। इतना ही नहीं सबसे खास बात ये कि इस एमओडी पर भी आपको उतना ही ब्‍याज मिलता है, जो SBI में एक आम FD पर मिलता है।

 कैसे खोले अकाउंट

कैसे खोले अकाउंट

अगर बात करें कि इस एमओडी को कैसे खोल सकते हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको मिनिमम डिपॉजिट लिमिट 10,000 रुपए है। इसके बाद आप इसमें 1000 रुपए के मल्‍टीपल्स में पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं। आप 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए इसे खोल सकते हैं। इसमें आपको ब्.ाज एफडी के बराबर ही मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+