SBI ने लॉन्च किया कोलेट्रल फ्री लोन, बिना गारंटी मिलेगा 500000 रुपए

नई दिल्ली, जून 11। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने खाताधारकों के लिए खास लोन पेश किया है। एसबीआई ने कोरोना मरीजों के लिए खास लोन पेश किया है, जिसमें लोगों को बिना कुछ गिरवी रखें पैसा मिल रहा है। एसबीआई ने कोरोना वायरस से पीड़ित हुए लोगों के लिए एक कोलेट्रल फ्री लोन स्कीम पेश किया है, जिसमें लोगों को आर्थिक सहयता दी जा रही है। इस खास लोन को कवच पर्सनल लोन का नाम दिया गया है।

SBI launched Collateral Free Loan for Covid Patients, Here i the detail of Kavach Personal Loan.

एसबीआई का कवच पर्सनल लोन

एसबीआई ने कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए खास कोलेट्रल फ्री लोन पेश किया है। इस कवच पर्सनल लोन में लोगों को कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। इसका लाभ कोरोना मरीज अपने और अपने परिवार के लोगों के इलाज के लिए उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत लोगों को 5 लाख रुपए तक का कर्ज मिली किसी गारंटी के मिल रहा है।


क्या है शर्ते

इस लोन को कोरोना मरीजों के लिए पेश किया है, जिसमें उन्हें बिना किसी गारंटी के 5 लाख रुपए का लोन दिया जाता है। इस कवच पर्सनल लोन को चुकाने के लिए लोगों को 5 साल तक का वक्त मिलता है। इस लोन के लिए आपको केवल 8.5 फीसदी की दर से ब्याज चुकाना होगा। इसके अलावा लोगों को 3 महीने का मोरोटोरियम भी दिया जाएगा। इस दौरान लोगों को ईएमआई नहीं भरनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+