SBI खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब 5 लाख तक के ऑनलाइन IMPS ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
SBI खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब 5 लाख तक के IMPS ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
नई दिल्ली, 5 जनवरी। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिय़ा में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक ने अपने करोड़ों खाताधारकों को राहत दी है। बैंक ने IMPS से निशुल्क फंड ट्रांसफर करने की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी है। अगर आप ऑनलाइन तरीके से IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर करते हैं तो 5 लाख तक के ट्रांजैक्शन पर आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा।

SBI ने दी खुशखबरी
एसबीआई ने इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए 5 लाख रुपए तक के इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) ट्रांजेक्शन को फ्री कर दिया है, यानी इसपर आपको कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगामंगलवार को बैंक की ओर से इसकी जानकारी दी गई, जिसके मुताबिक अगर आप इंटरनेट से या YONO ऐप के जरिए IMPS के जरिए फंड भेजते हैं तो 5 लाख तक पैसे भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

बैंक जाकर जमा करने पर लगेगा शुल्क
वहीं बैंक ने कहा कि यदि आप बैंक की शाखा में जाकर IMPS करवाएंगे तो आपको GST के साथ सर्विस चार्ज भी देना पड़ेगा। आपको बैंक जाकर IMPS करवाने पर 20 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा। 1 फरवरी 2022 से ये लागू हो जाएगा। आपको बता दें कि बीचे साल अक्टूबर में बैंक से IMPS से फंड भेजने की सीमा को 2 लाख रुपए से बड़ाकर 5 लाख कर दिया था, जिसे देखते हुए अब बैंक ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए अब पांच लाख तक के IMPS को निशुल्क कर दिया है। आपको बता दें कि IMPS में 24X7 तत्काल इंटरबैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलती है।

डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा
SBI ने कहा है कि वो डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए ये कर रहे हैं। जहां इंटरनेट या YONO ऐप से IMPS करने पर आपको कोई चार्ज नहीं लगेगा तो वहीं बैंक की शाखाओं से होने वाले IMPS ट्रांजेक्शन के लिए 2 लाख से 5 लाख रुपये का एक नया स्लैब बनाया गया है, जिसके तहत ग्राहकों को शुल्क देना होगा। वर्तमान में अगर आप बैंक जाकर IMPS के जरिए 1000 रुपए भेजते हैं तो कोई शुल्क नहीं लगता। अगर 1001 से 10000 रुपए भेजते हैं तो 2 रुपए प्लस GST, जबकि 10001 से 1 लाख तक भेजने पर 4 रुपए प्लस GST लगता है। इसे तरह से 1 लाख से 2 लाख रुपए भेजने पर 12 रुपए प्लस GST लगता है।












Click it and Unblock the Notifications