त्योहारों से पहले SBI ने दिया झटका, होम-कार लोन सब हुआ महंगा, बढ़ेगी EMI

त्योहारों से पहले SBI ने दिया झटका, होम-कार लोन सब हुआ महंगा, बढ़ेगी EMI

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जैसे ही रेपो रेट में बढ़ोतरी की, बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में रेपो रेट में 50 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद से सबसे पहले देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लैंडिंग रेट (ईबीएलआर) और रेपो लिंक्ड लैंडिंग रेट (आरएलएलआर) में 50 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी कर दी है।

 SBI Increase lending rates by 50 bps, check impact on home loans, interests

एसबीआई ने अनुमान के अनुरूप अपनी ब्याज दरें बढ़ोतरी शुरू कर दी है। एसबीआई ने अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क लैंडिंग रेट और रेपो लिंकिंड लैंडिंग रेट में 50 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद एसबीआई से लोन लेने वाले और लोन ले चुके ग्राहकों के ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो गई है। एसबीआई के फैसले से होम लोन, कार लोन सब महंगा हो जाएगा।

एसबीआई ने ब्याज दरों में में बदलाव करने के बाद अब बैंक का ईबीएलआर 8.55 फीसदी पर पहुंच गया है। जबकि आरएलएलआर 8.15 फीसदी हो गया है। इसकी ब्याज दरों को 1 अक्टूबर 2022 से लागू कर दिया गया है। यानी अब एसबीआई से लोन लेने महंगा हो गया है। बैंक ने लोन लेने पर आपको अब पहले के मुकाबले 50 बेसिक प्वांइट अधिक ब्याज देना होगा।

बढेगा EMI का बोझ

एसबीआई द्वारा ब्याज बढ़ोतरी के बाद आपके लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। इस फैसले के बाद अगर वआपने बैंक से 35 लाख रुपए का होम लोन लिया है , जिसका टेन्योर 20 साल है तो बैंक की नई ब्याज दर 8.55 फीसदी के हिसाब से ईएमआई 29384 रुपए से बढ़कर 30485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी हर महीने आपपर 1100 रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+