एसबीआई का ग्राहकों को झटका, 0.2 फीसदी बढ़ाई एमसीएलआर दर, महंगा होगा लोन लेना
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बेंचमार्क लेंडिंग रेट और एमसीएलआर दरों में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि की है। एसबीआई की नई एमसीएलआर शनिवार (1 सितंबर) से लागू हो गई हैं। एमसीएलआर पहले 7.9 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गया है। एमसीएलआर बढ़ने से एसबीआई के ग्राहकों पर असर पड़ेगा। इससे अब होम लोन और दूसरे कर्ज की ब्याज दरें भी बढ़ जाएगी।

ये हुआ एमसीएलआर में बदलाव
बदलाव के बाद एसबीआई के एक रात और एक माह अवधि के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) 7.9 से बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गई है। एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत से बढ़कर 8.45 प्रतिशत और तीन साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.45 प्रतिशत से बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गई है।

दूसरे बैंक भी बढ़ा सकते हैं एमसीएलआर!
सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के इस फैसले का असर दूसरे बैंकों पर भी देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अन्य बैंक भी एमसीएलआर में वृद्धि कर सकते हैं। एसबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अपने एमसीएलआर में यह बढ़ोतरी की है।

क्या है एमसीएलआर
एमसीएलआर वह दर होती है जिस पर किसी बैंक से मिलने वाले ब्याज की दर तय होती है। इससे कम दर पर बैंक लोन नहीं दे सकता है। अगर किसी बैंक की आधार दर 7 प्रतिशत है तो बैंक 7 प्रतिशत से नीचे धन कर्ज पर नहीं देगा। एमसीएलआर बढ़ने से बैंक ग्राहक का लोन महंगा हो जाता है और उसे पहले की तुलना में ज्यादा ईएमआई देनी पड़ जाती है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications