Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: हर महीने जमा करें 561 रुपए, SBI की ये योजना बना देगी लखपति, पढ़ें पूरी डिटेल

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी नई स्कीम शुरू की है, जिसके तहत छोटी-छोटी बचत के जरिए लोग लखपति बन सकते हैं। SBI ने 'हर घर लखपति' नाम की नई आवर्ती जमा (Recurring Deposit) योजना शुरू की है। RD एक तरह की सावधि जमा है। इसमें हर महीने एक निश्चित राशि जमा की जाती है और इस पर ब्याज़ मिलता है। एसबीआई की इस योजना का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी मासिक बचत के जरिए 1 लाख रुपए या उससे अधिक फंड जमा करने में मदद करना है।

एसबीआई ने इस योजना को उन लोगों के लिए तैयार की किया है, जो अपने वेतन से लगातार बचत करना चाहते हैं। योजना का लाभ उठाने वाले ग्राहक 3 से 10 साल तक की लचीली बचत अवधि यानी फ्लेक्सिबल टाइम पीरियड चुन सकते हैं। 10 साल या उससे अधिक आयु के बच्चे भी निवेश कर सकते हैं, बशर्ते वे हस्ताक्षर कर सकें। छोटे बच्चों के लिए, माता-पिता या अभिभावकों के साथ खाते खोले जा सकते हैं।

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: योजना कैसे काम करती है?

'हर घर लखपति' योजना में मैच्योरिटी अमाउंट यानी परिपक्वता राशि 1 लाख रुपए से शुरू होती है, जिसमें ग्राहक अपनी पसंदीदा अवधि और मासिक अंशदान चुन सकते हैं। उदाहरण के तौर पर तीन साल तक हर महीने 2,500 रुपए जमा करने पर मैच्योरिटी पर 1 लाख रुपये मिलते हैं। दस साल की योजना चुनने पर मासिक किस्त घटकर 591 रुपए रह जाती है। ध्यान रहे कि मासिक किश्त योजना योजना शुरू करते वक्त लागू ब्याज दर पर आधारित होती है। जिसका मतलब है कि इस पर पहले से तय ब्याज मिलता है।

ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह जबरदस्त स्कीम, मिलता है 12 लाख का रिटर्न

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: ब्याज दरें और टैक्स

ब्याज दरें ग्राहक श्रेणियों के आधार पर अलग-अलग होती हैं। सामान्य ग्राहकों को 6.75% तक ब्याज मिलता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% तक ब्याज मिलता है। एसबीआई कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिक कर्मचारियों को 8% तक की उच्च दरों का लाभ मिलता है। आयकर नियमों के अनुसार स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) लागू होती है।

इस योजना में आंशिक किस्त भुगतान की अनुमति है, लेकिन देरी के लिए जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माना अवधि के आधार पर 100 रुपए की किस्त पर ₹1.50 से ₹2 तक होता है। यदि लगातार छह किस्तें चूक जाती हैं तो खाते बंद कर दिए जाते हैं और शेष राशि ग्राहक के बचत खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

ये भी पढ़ें: SBI Recruitment: स्टेट बैंक में नौकरी का बेहतरीन मौका, निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: कैसे शुरू करें योजना

'हर घर लखपति' का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी नजदीकी एसबीआई शाखा में जाना होगा। उन्हें मैच्योरिटी अमाउंट और पीरियड का चयन करना होगा, जो मासिक किस्त निर्धारित करेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+