SBI Offer: एफडी पर मिलेगा ज्यादा लाभ, एसबीआई ने मार्च 2022 तक बढ़ाया खास ऑफर

SBI Offer: एफडी पर मिलेगा ज्यादा लाभ, एसबीआई ने मार्च 2022 तक बढ़ाया खास ऑफर

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI) ने खाताधारकों को बड़ा ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा ब्याज पाने का मौका मिल रहा है। सुरक्षित निवेश के तौर पर लोग एफडी करवाते हैं। अब इस पर आपको अधिक लाभ कमाने का मौका मिल रहा है। एसबीआई ने अपने स्पेशल एफडी स्कीम को बेहतर बनाने के लिए खास ऑफर पेश किया है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य से अधिक ब्याज मिलता है। SBI के वरिष्ठ नागरिकों लिए स्पेशल एफडी की डेडलाइन को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है।

 वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास प्लान

वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास प्लान

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों को खास एफडी स्कीम को मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। बैंक ने पिछले साल मई में इस स्कीम को लॉन्च किया था, जिसे अब बढ़ाकर अगले साल मार्च तक के लिए कर दिया गया है। इस स्कीम में ग्राहकों को एफडी पर सामान्य से अधिक ब्याज मिलता है। एसबीआई ने वीकेयर नाम से एक स्कीम की शुरुआत की, जिसे खूब सराहना मिली है। वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम में सामान्य से 80 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज का लाभ मिलेगा।

 कितना मिलता है ब्याज

कितना मिलता है ब्याज

बैंक के इस स्कीम में नागरिकों को सामान्य से 80 बेसिक प्वाइंट अधिक ब्याज मिलता है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल के एफडी पर 6.20 फीसदी ब्याज मिलता है। सीनियर सिटिजन को इस खास स्कीम में पांच साल या उससे ज्यादा के एफडी पर 30 बेसिस प्वाइंट का अतिरिक्त प्रीमियम इंट्रेस्ट मिलता है। वहीं 5 साल से कम के टर्म डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.80 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है।

 क्या है इस स्कीम में खास

क्या है इस स्कीम में खास

इस सकीम का लाभ वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है। खासकर उन लोगों तो जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है। इस स्कीम का लाभ 5 साल से अधिक के एफडी पर मिलता है। अगर आप मैच्योरिटी से पहले पैसा निकाल लेते हैं तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसका लाभ नए एफडी या पुराने एफडी के रिन्यूअल पर मिलता है।

7th Pay Commision: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, DA के बाद जल्द मिलेगा एक और तोहफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+