SBI खाताधारक ध्यान दें! साढ़े 3 घंटे ठप रहेगी बैंकिंग सर्विसेज,नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन लेनदेन
SBI खाताधारक ध्यान दें! साढ़े 3 घंटे ठप रहेगी SBI की बैंकिंग सर्विसेज,नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन लेनदेन
नई दिल्ली, 1 अप्रैल। फाइनेंशियल ईयर के शुरुआत के साथ ही देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों की मुश्किल बढ़ गई है। आज साढ़े तीन घंटों के लिए बैंक की सर्विस ठप रहेगी। ऐसे में अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है।

आज बैंक की सर्विस कुछ घंटों के लिए बाधिर रहेगी। बैंक ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस आज 1 से 4.30 बजे तक के लिए बाधित रहेगी। इस दौरान आप बैंक से संबंधित कार्य नहीं कर रहेंगे। आप इस दौरान न तो बैंक की वेबसाइट के जरिए आप नेट बैंकिंग से लेनदेन कर पाएंगे और न ही YONO ऐप से कर सकेंगे।
SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे से 4:30 बजे तक बैंक की कुछ सर्विसेज बंद रहेगी। बैंक ने लिखा है कि 1 अप्रैल, 2022 को शाम 4:30 बजे तक एसबीआई योनो ऐप सर्विस, योना लाइट सर्विस, योनो बिजनेस , आईएनबी यूपीआई सर्विसेज बाधित रहेगी। एनुअल क्लोजिंग के कारण ये सर्विस कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान अगर आप नेट बैंकिंग या ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं तो परेशान न हो। आप लेनेदेन में आने वाली परेशानी के बारे में कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं।
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) April 1, 2022












Click it and Unblock the Notifications