SBI Basic savings acount: खुलवाइए SBI का ये खास अकाउंट, नहीं रखना होगा कोई मिनिमम बैलेंस
नई दिल्ली। अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही भारतीय रिजर्व बैंक ने मिनिमम बैलेंस को लेकर अपनी पॉलिसी में बड़ा बदलाव कर दिया है। इसके तहत कंपनी ने मेट्रो शहरों में रहने वाले ग्राहकों को राहत दी है। पहले भारतीय रिजर्व बैंक के मेट्रो शहरों के ग्राहकों को अपने खाते में न्यूनतम 5000 रुपए रखना जरूरी था, लेकिन अब बैंक ने इसे घटाकर 3000 रुपए कर दिया है। यह सीमा ग्रामीण क्षेत्रों में 500 रुपए, जबकि शहरी इलाकों और अर्ध शहरी इलाकों में क्रमशः 3000 और 1000 रुपए है। लेकिन अगर आप मेट्रो शहर में रहकर नौकरी करते हैं और अपने खाते में न्यूनतम 5000 रुपए नहीं रख सकते हैं तो आप SBI का वह अकाउंट खुलवा सकते हैं, जिसमें आपको कोई मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं कौन सा है ये खाता।

इसमें नहीं है कोई न्यूनतम सीमा
भारतीय स्टेट बैंक एक ऐसा बैंक अकाउंट भी ऑफर कर रहा है, जिसमें आपको कोई न्यूनतम बैलेंस रखना जरूरी नहीं होता है। भारतीय स्टेट बैंक के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट में कोई भी न्यूनतम बैलेंस न रखने की सुविधा मिलती है। यानी अगर आपके खाते में एक भी रुपए ना हों, तो भी आपके ऊपर कोई पेनाल्टी नहीं लगती है। भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से खुद ही एक ट्वीट करके इस खाते के बारे में सूचना दी गई है।

ये हैं इस खाते के फीचर्स
इस खाते को भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी ब्रांच से खुलवाया जा सकता है। जहां एक ओर इसमें कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता नहीं है, वहीं दूसरी ओर आपको कोई अधिकतम सीमा का बंधन भी इस खाते में नहीं मिलेगा। इसके अलावा जैसा ब्याज आपको सेविंग्स बैंक अकाउंट में मिलता है, वैसा ही ब्याज आपको इस खाते में भी मिलेगा। खातेदार को रूपे एटीएम कार्ड मिलेगा, जिसके जरिए आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इस खाते को बंद करवाने पर भी आपको कोई चार्ज नहीं देना होता है।

SBI नहीं लेगा इन बैंकों के चेक
1 अक्टूबर से बदले नियमों के तहत भारतीय स्टेट बैंक अपने पूर्व सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के चेक नहीं लेगा। साथ ही उन बैंकों के आईएफएससी कोड भी अमान्य हो जाएंगे। इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने पूर्व सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से आवेदन भी किया है कि वह नए चेक के लिए आवेदन कर दें। एसबीआई में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications