Alert! SBI में है अकाउंट तो भूलकर भी न करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा खाता

Alert! SBI में है अकाउंट तो भूलकर भी न करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा खाता

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) में है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। SBI ने अपने खाताधारकों को चेतावनी है है और उन्हें बैंकिंग फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि वो न केवल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचे बल्कि ATM के जरिए हो रहे फ्रॉड से सावधान रहें। बैंक ने खाताधारकों को चेतावनी देते हुए कुछ सावधानियां बरतने को कहा है।

भूल से भी न करें ये काम

भूल से भी न करें ये काम

SBI वक्त-वक्त पर अपने खाताधारकों को चेतावनी देकर ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। बैंक ने अपने अकाउंट होल्डर्स को सलाह दी है कि ग्राहक ऐसी गलती बिल्कुल न करें, जिससे उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाएं। बैंक ने लोगों को कुछ टिप्स दिए हैं, जिनकी मदद से वो हैकर्स के जाल से अपनी जमापूंजी को बचाकर रख सकते हैं।

 इन जगहों पर न करें ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल

इन जगहों पर न करें ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल

हैकर्स से अपने खाते को बचाए रखने के लिए बैंक खाताधारकों को पब्लिक स्पेस पर सार्वजनिक इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन बैकिंग लॉगइन से बचने की सलाह दी है। बैंक के मुताबिक खाताधारकों को पब्लिक डिवाइस, ओपन नेटवर्क और फ्री वाई-फाई जोन से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं करने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पब्लिक डिवाइस के जरिए आपकी निजी जानकारी लीक होने का खतरा बढ़ जाता है।

 कभी न शेयर करें ये चीजें

कभी न शेयर करें ये चीजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों को सलाह दी है कि वो कभी भी किसी को भी अपनी निजी जानकारी साझा न करें। अपने खाते से जुड़ी जानकारी कभी भी किसी अनजान शख्स से साझा नहीं करना चाहिए भले ही सामने वाला खुद को बैंक का अधिकारी होने का ही दावा क्यों न करें। बैंक ने खाताधारकों को सलाह दी है कि वो अपना OTP , पिन नंबर, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का CVV नंबर कभी किसी से साझा न करें। फ्रॉड के अधिकांश मामलों में हैकर्स इन्हीं जानकारी के इस्तेमाल कर आपका खाता खाली कर देते हैं।

 इन जानकारी को फोन में न करें सेव

इन जानकारी को फोन में न करें सेव

बैंक के मुताबिक खाताधारकों को कभी भी अपने बैंक से संबंधित जानकारी अपने मोबाइल फोन में सेव नहीं करनी चाहिए। बैंक का कहना है कि कभी भी अपने बैंक अकाउंट या ऑनलाइन बैंकिंग की आईडी-पासवर्ड अपने फोन में सेव नहीं करना चाहिए। न ही बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड का नंबर या फिर इसकी तस्वीर खींचकर रखना चाहिए। ऐसा करमे से खाते के लीक होने का खतरा बढ़ जाता है।

 ATM कार्ड को लेकर रखें ये सावधानी

ATM कार्ड को लेकर रखें ये सावधानी


बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वो अपना ATM कार्ड कभी किसी दूसरे को इस्तेमाल या पैसे निकालने के लिए न दें। अपने कार्ड की डिटेल्स को भी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपके अकाउंट की जानकारी लीक हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+