24 घंटे में बंद हो जाएगी आपकी नेट बैंकिंग, SBI ने बताया 1 दिसंबर से किन खाताधारकों की बढ़ेगी परेशानी

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक SBI के खाताधारकों की नेट बैंकिंग सर्विस अगले 24 घंटे में बंद हो जाएगी। 1 दिसंबर ये खाताधारक ऑनलाइन बैकिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। एसबीआई ने अपने खाताधारकों अपने बैंक अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर लिंक करवाने की अपील की थी। बैंक ने लोगों को 30 नवंबर तक का वक्त दिया है। जो खाताधारक 30 नवंबर तक अपने बैंक खाते को मोबाइल नबंर से लिंक नहीं करवा पाएंगे उनकी नेट बैंकिंग सेवा को 1 दिसंबर से बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अब तक अपना मोबाइल लिंक नहीं करवा पाएं है को बिना वक्त गंवाए फौरन नजदीकी ब्रांच में जाकर अपने फोन नंबर खाते से लिंक करवाए, ताकि आपकी नेट बैंकिंग सेवा ब्लॉक होने से बच सके।

 अगले 24 घंटे में बंद हो जाएगी आपकी नेट बैंकिंग सर्विस

अगले 24 घंटे में बंद हो जाएगी आपकी नेट बैंकिंग सर्विस

SBI ने अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए अपने ग्राहकों को मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए बार-बार अलर्ट किया है। बैंक ने साफ कर दिया है कि 1 दिसंबर 2018 से उन ग्राहकों की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस बंद कर दी जाएगी, जिन्‍होंने अब तक अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है। बैंक ने लोगों को इसके लिए 30 नवंबर तक का वक्त दिया है।

 किन खाताधारकों की नेट बैंकिंग होगी बंद

किन खाताधारकों की नेट बैंकिंग होगी बंद

एसबीआई बैंक के अधिकारी के मुताबिक यह अलर्ट उन ग्राहकों के लिए है, जिन्‍होंने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है और 3D पिन सुविधा के जरिए नेट बैंकिंग इस्‍तेमाल कर रहे हैं। दरअसल 3D सुविधा में लोगों को मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन 1 दिसंबर से ग्राहक ऐसा नहीं कर पाएंगे।

 किन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं

किन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं

बैंक ने साफ कर दिया है कि उन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते में ई-केवाईसी में अपडेट करा लिया है। बैंक ने लोगों को तय समयसीमा में अपना फोन नंबर अपटेड करवाने की छूट दी थी। लोग बैंक ब्रांच जाकर अपना फोन नबंर खाते से लिंक करवा सकते हैं। बैंक ने साफ किया है ग्राहक को 3डी सिक्‍योर पिन सुविधा से ओटीपी जनरेट कर भुगतान करने वाली सुविधा के लिए मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना जरूरी है। बैंक ने ये बी साफ किया है कि जल्द ही 3डी सिक्‍योर सर्विस भी बंद होने वाली है। उसके बजाए OTP सुविधा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+