SBI अलर्ट! व्हाट्सएप के जरिए खाते में लगाई जा रही है सेंध, मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों को नए ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान किया है। बैंक ने अपने खाताधारकों को व्हाट्सएप के जरिए होने वाले फ्रॉड से सावधान करते हुए उन्हें जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों में बैंक को ऐसी शिकायते मिल रही है, जिसके बाद बैंक ने ग्राहकों को अनजान लोगों से आने वाले व्हाट्सएप मैसेज के प्रति आगाह किया है। बैंक ने जानकारी दी है कि कुछ यूजर्स को ऐसे व्हाट्सएप (WhatsApp) मैसेज आ रहे हैं जो एसबीआई ग्राहकों से उनकी पर्सनल बैंकिंग डिटेल्स मांग रहे हैं। अगर आप उनके झांसे में आकर उन्हें अपनी जानकारी दे देते हैं तो आपके खाते को खाली करने में उन्हें मिनट भर लगेगा।

SBI ने किया अलर्ट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने खाताधारकों को अलर्ट किया है। अपने खाताधारकों को सलाह दी है कि वो अपने खाते से संबंधित जरूरी और अहम जानकारी अनजान लोगों से साझा न करें। एसबीआई ने बताया कि उन्हें कुछ यूजर्स के बारे में जानकारी मिली है कि उन्हें ऐसे व्हाट्सएप मैसेज आए हैं, जिसमें उन्हें पर्सनल डिटेल्स मांगे जा रहे हैं। ऐसे मैसेज ना सिर्फ व्हाट्सएप बल्कि अन्य सोशल मीडिया साइट पर भी आ रहे हैं।

न साझा करें ये जानकारी
बैंक ने अपने खाताधारकों से कहा है कि वो अपने खाते से संबंधित जानकारी किसी से भी साझा करने से बचेय़ हाल के दिनों में हैकर्स व्हाट्सएप के जरिए लोगों से ठगी कर रहे हैं। ये लोग पहले मैसेज में ग्राहकों को को ओटीपी संबंधी जानकारी देते हैं और फिर बाद में उनके साथ ठगी की जा रही है। ये लोगों पहले खाताधारकों को ओटीपी से संबंधित जानकारी देते हैं और फिर बाद में उनका विश्वास जीतने के बाद उनसे उनका रियल ओटीपी हासिल कर लेते हैं।

गलती से भी डाउनलोड कर करें ऐसे एप
कई मामले ऐसे भी सामने आएं हैं, जहां ओटीपी संदेश के साथ लिंक दिया गया होता है। जिससे बैंकग्राउंड में एक एप डाउनलोड हो जाता है, जो आपकी पर्सनल डिटेल्स चोरी करता है। इस एप के जरिए हैकर्स आपके फोन पर आए ओटीपी की जानकारी हासिल कर लेते हैं और आपके खाते में सेंधमारी कर आपको अपने ठगी का शिकार बनाते हैं। कई मामलों में हैकर्स बैंक के अधिकारी बनकर आपसे आपके खाते, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल कर लेते हैं। फिर इन्हीं जानकारी का इस्तेमाल कर आपके खाते को खाली कर आपको अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications