SBI Alert:खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 120 मिनट तक बंद रहेंगी नेट बैंकिंग,डिजिटल बैंकिंग सर्विस
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर हैं। सोमवार को एसबीआई की बैंकिंग सर्विस बाधित रहेंगी। बैंक ने इसकी जानकारी खुद ट्विट कर दी है। बैंक की ओर से खाताधारकों को ईमेल, मैसेज, सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवा, नेट बैंकिंग सर्विस, योनो ऐप सर्विस, योने लाइट सर्विस बंद रहेगी। यानी अगर आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के खाताधारक हैं तो आपको कल बैंकिंग सेवा में परेशानी आ सकती हैं।

बैंकिंग सेवा रहेगी बाधित
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई( SBI) के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक की नेट बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग , योनो ऐप जैसी सर्विस का इस्तेमाल 11 अक्टूबर को 120 मिनट के लिए बाधित रहेगी। बैंक ने पहले ही इसकी जानकारी दी थी, जिसक तहत 9 अक्टूबर, 10 अक्टूबर, 11 अक्टूबर को बैंक के सिस्टम मेंटिनेंस वर्क के कारण बैंक की खास सर्विसेस काम नहीं करेगी। बैंक ने ट्वीट करके ग्राहकों को इस बारे में जानकारी दी है।

नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे YONO ऐप की सर्विस
बैंक ने कहा है कि सिस्टम मेंटेनेंस वर्क के कारण बैंक की सेवाएं बाधित रहेगी। बैंक ने ट्वीट कर लिखा है कि 11 अक्टूबर को बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी। जिसकी वजह से लोगों को किसी भी तरह के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में परेशानी हो सकती है। इन सेवाओं में एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, योनो ऐप सर्विस, योनो लाइट, यूपीआई सर्विस शामिल हैं।

कब से कब तक बंद रहेगी सर्विस
एसबीआई के सिस्टम मैंटिनेंस के कारण 11 अक्टूबर को रात 11.20 बजे से 1.20 बजे तक बैंकिंग सर्विस बाधित रहेगी। बैंक अपने यूपीआई प्लेटफॉर्म को अपग्रेड कर रहा है, ताकि ग्राहकों को ट्रांजैक्शन में आसानी हो। इस दौरान ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, नेट बैंकिंग सर्विस, मोबाइल बैंकिंग आदि में परेशानी आएगी। वहीं बैंक के खाताधारक शाखा जाकर, एटीएम क जरिए लेनदेन कर सकेंगे।
Indian Railway: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications