Indian Railway: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Indian Railway: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने दिवाली-छठ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने पांच जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का चलाने का फैसला किया है। दिवाली-छठ पर यूपी बिहार जाने वालों की भीड़ ज्यादा होती है। ऐसे में रेलवे ने नई दिल्ली/ आनंद विहार से जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

रेलवे चलाएगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने नई दिल्ली/ आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बरौनी, सहरसा, जयनगर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी की होगी।
रेलवे ने ट्रेन नंबर 01676/01675 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के बीच चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन 11 अक्टूबर से 17 नवंबर तक हफ्ते में दो दिन चलेंगी। यह स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, लखनऊ, चन्दौसी एवं मुरादाबाद स्टेशनों होते हुए जाएंगी।

5 स्पेशल ट्रेनों का रूट
वहीं ट्रेन संख्या 01670/01669 नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेंगी। ट्रेन 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हफ्ते में दो दिन चलेंगी। ये स्पेशल ट्रेन दरभंगा से नई दिल्ली क बीच चलेगी, जो सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होत हुए गुजरेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 01638/01637 नई दिल्ली से बरौनी के बीच चलेगी, जो 12 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हफ्ते में दो दिन चलेगी। ये ट्रेन हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद स्टेशनों होते हुए जाएंगी। वहीं गाड़ी संख्या 01662/01661 आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा के बीच चलेगी। ये ट्रेन 11 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हफ्ते में दो दिन चलेगी। ये ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद होते हुए गुजरेगी।

दिवाली-छठ में घर जाने वालों को राहत
वहीं ट्रेन संख्या 01668/01667 आनंद विहार से जयनगर के बीच 12 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच ये ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। ये ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर,वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी।












Click it and Unblock the Notifications