SBI के 42 करोड़ खाताधारकों को बैंक ने किया Alert, फेक अकाउंट से रहें सावधान, वरना....
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों को अलर्ट करते हुए जरूरी जानकारी साझा की है। एसबीआई ने अपने 42 करोड़ खाताधारकों को बैंक के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचकर रहने की सलाह दी है। बैंक ने खाताधारकों को सलाह दी है कि अगर उन्हें अपना पैसा सुरक्षित रखना है तो ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को अनफॉलो करें, जिन्हें आपने गलती से बैंक का ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट समझकर फॉलो कर रखा है।

SBI ने खाताधारकों को दी सलाह
एसबीआई ने अपने खाताधारकों को फर्जी सोशल मीडिया पेजों से दूर रहने की सलाह दी है। बैंक ने कहा है कि अगर आपको अपना पैसा सेफ रखना है तो ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को तुरन्त अनफोलो कर दें, जिन्हें आपने सब्सक्राइब किया हुआ है। एसबीआई ने कहा है कि बैंक के सभी सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाइड हैं, इसलिए खाताधारकों को सिर्फ ऑफिशियल अकाउंट्स को ही फोलो करना चाहिए।

कैसे समझे ऑफिशियल और फेक अकाउंट्स में अंतर
SBI ने अपने एक ट्वीट के जरिए लोगों को फेक अकाउंट्स से दूर रहने की सलाह दी है। बैंक ने कहा है कि एसबीआई के किसी भी अधिकारी या बैंक को टैग करने से पहले यह जरूर देख लें कि वो अकाउंट वेरिफाइड है या नहीं। बैंक ने कहा कि बैंक से संबंधित किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए गलत अकाउंट या अधिकारी को टैग न करें। बैंक के किसी भी पेज को फॉलो करने से पहले वेरिफाइड साइन को चेक करें। बैंक ने कहा है कि एसबीआई के नाम से भी कई फर्जी अकाउंट्स हो सकते हैं। ऐसे में खाताधारकों को सावधान रहने की जरूरत है।

SBI के वेरिफाइड अकाउंट्स
एसबीआई के वेबसाइट पर बैंक के वेरिफाइड सोशल मीडिया पेजों की जानकारी दी गई है। खाताधारकों को अलर्ट करते हुए बैंक ने सलाह दी है कि वो सिर्फ बैंक के वेरिफाइड पेजों को ही फॉलो करें। बैंक के ऑफिशनयल सोशल मीडिया पेज इस तरह से हैं।
फेसबुक पर: @StateBankOfIndia
इंस्टाग्राम: @theofficialsbi
ट्विटर: @TheOfficialSBi
यूट्यूब: State Bank of India
इसके अलावा बैंक ने कहा है कि किसी भी धोखाधड़ी या फिर अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की स्थिति में ग्राहकों को सीधे बैंक से संपर्क करना चाहिए। आप एसबीआई के टोल फ्री नंबर 1800112211 और 18004253800 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications