SBI के 42 करोड़ खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, अब बिना इस नंबर के ATM से नहीं निकाल पाएंगे कैश
SBI के 42 करोड़ खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, अब बिना इस नंबर के ATM से नहीं निकाल पाएंगे कैश
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट देश के सबसे बड़े बैंक में है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने एटीएम से लेन देन के तरीके में बदलाव किया है। एसबीआई ने एटीएम से कैश निकाली के लिए जरूरी बदलाव किए हैं, ताकि धोखाधड़ी से खाताधारकों से बचा जा सके। एसबीआई द्वारा इस अवधि के दौरान 44,612.93 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़े 6,964 मामले सूचित किए गए। ऐसे में एसबीआई ने बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए और खाताधारकों की जमापूंजी को अधिक सुरक्षित करने के लिए एटीएम से कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है ।

SBI ने बदला नियम
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। एसबीआई अपने खाताधारकों को ओटीपी आधारित कैश निकासी की सुविधा देता है। SBI ने एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बदलाव किया है। बैंक द्वारा बदले गए नए नियम के मुताबिक अब ग्राहकों को SBI के एटीएम से पैसे निकालने के लिए OTP की जरूरत होगीआप बिना ओटीपी के एटीएम से कैश नही निकाल पाएंगे।

क्या है नई सुविधा
बैंक ने खाताधारकों के लिए नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत अब बिना ओटीपी के आप अपने बैंक खाते से एटीएम के जरिए कैश नहीं निकाल पाएंगे। बैंक की इस सुविधा के तहत खाताधारकों को रात के 8 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे तक SBI के एटीएम से कैश निकालने के लिए ओटीपी की जरूरत होगी। बैंक ने सिक्योरिटी को लेकर यह सुविधा 1 जनवरी 2020 से शुरू की थी। बैंक ने एक बार फिर से ट्वीट कर खाताधारकों को इस सुविधा के बारे में जानकारी दी है। बैंक द्वारा Tweet कर दी गई जानकारी के मुताबिक 10 हजार से अधिक कैश अगर आप एटीएम से निकालते हैं तो आपको ओटीपी की जरूरत होगी।

सिर्फ SBI के एटीएम में मिलेगी सुविधा
बैंक की ये सुविधा खाताधारकों को सिर्फ SBI के एटीएम में मिलेगी। अगर आप बाकी किसी दूसरे एटीएम से कैश निकालते हैं तो पहले की तरह आराम से निकाल सकते हैं। आपको किसी ओटीपी की जरूरत नहीं होगी। दरअसल ये फीचर नेशनल फाइनेंशियल स्विच यानी एनएफएस में डेवलपम नहीं किया गया है। ऐसे में ये सुविधा सिर्फ SBI के एटीएम पर मिलती है। इस सुविधा में खाताधारकों को एटीएम से पैसे निकालने के लिए पिन नंबर के साथ ओटीपी भी एंटर करना होगा। यह OTP खाताधारकों के बैंक में रजिस्टर्ड कराए गए मोबाइल नंबर पर आता है।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications