Sanco Gold IPO: कैसा है सेनको गोल्ड कंपनी का IPO, जानिए आवेदन करें या रहें दूर
Sanco Gold IPO: शेयर बाजार में निवेश करके हर कोई अच्छी कमाई करना चाहता है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बाजार में जल्द से जल्द पैसा कमाना पसंद होता है। ऐसे में आईपीओ इसके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। सेनको गोल्ड का आईपीओ आज यानि 4 जुलाई से खुल रहा है, जिसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।
गोल्ड कंपनी में कैसा रहा है अनुभव
दरअसल सेनको गोल्ड देश की जानीमानी गोल्ड ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी है। इससे पहले भी कई गोल्ड ज्वेलरी बनाने वाली कंपनियां आईपीओ ला चुकी हैं, जिसमे कल्याण जी ज्वेलर्स जैसे दिग्गज शामिल हैं। हालांकि कल्याण जी ज्वेलर्स का शेयर एक साल तक अपने लिस्टिंग प्राइस से भी कम कीमत पर ट्रेड करता रहा।

कल्याण जी ज्वेलर्स का अनुभव
कल्याण जी ज्वेलर्स आईपीओ का इश्यू प्राइस 86 रुपए था, लेकिन यह लिस्ट इससे भी नीचे हुआ और तकरीबन 58 रुपए पर खुला। कंपनी ने पिछले एक साल में अच्छी रफ्तार दिखाई और अब 147 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। लोग इस आईपीओ में लिस्टिंग गेन नहीं हासिल कर सके। लिहाजा लोगों के मन में सवाल है कि क्या यही हाल सेंको गोल्ड का भी हो सकता है।
सेनको गोल्ड आईपीओ की बात करें तो बहुत कम गोल्ड ज्वेलरी बनाने वाली कंपनियां हैं जो निवेशकों को पैसा कमाकर देती हैं। सेंको गोल्ड के प्रमोटर्स की बात करें तो उनका बैकग्राउंड काफी अच्छा है। परिवार की चौथी पीढ़ि इस बिजनेस में है।
मजबूत पहलू
पिछले 11 साल से कंपनी खुद को लगातार हर साल ऑडिट कराती आई है। बहुत कंपनियां ऐसी हैं जो लिस्ट होने से पहले लगातार इतने साल तक ऑडिट कराती हैं। कंपनी का कैश फ्लो, ग्रोथ, वैल्युएशन काफी अच्छा है। कंपनी का पीई तकरीबन 13-14 है। लिहाजा इस कंपनी का आईपीओ कम महंगा है. लिहाजा आप लिस्टिंग गेन के साथ लंबी अवधि के लिए भी निवेश कर सकते हैं।
कमजोर कड़ी
हालांकि कंपनी का कर्ज थोड़ा बढ़ा है। वित्त वर्ष 2021 में तकरीबन 550 करोड़ रुपए का कर्ज कंपनी पर था, जोकि 2023 में 177 करोड़ रुपए बढ़ गया है। लिहाजा कंपनी को कर्ज को कम करने पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
इश्यू प्राइस
कंपनी के इश्यू प्राइस की बात करें तो कंपनी ने इसे 310-317 रुपए प्रति शेयर रखा है। इसका आईपीओ 4 जुलाई से 6 जुलाई तक खुला रहेगा, लिहाजा निवेशक इसमे इस अवधि के बीच आवेदन कर सकते हैं। कंपनी कुल 2460 रुरपए की वैल्युएशन पर इस आईपीओ को लेकर आई है।
क्या है लक्ष्य
कंपनी निवेशकों से कुल 405 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कुल 270 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करके इस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश की जा रही है। मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी को भी बेचेंगे। इस आईपीओ को 50 फीसदी संस्थागत निवेशक हैं, 15 फीसदी गैर संस्थागत और 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।
हम यहां आपको बताना चाहेंगे कि यह आर्टिकल सिर्फ आपकी जानकारी को बढ़ाने के लिहाज से लिखा गया है, यह किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं है। कंपनी में निवेश से पहले व्यक्तिगत तौर पर जरूर कंपनी के बारे में जानकारी हासिल करें।












Click it and Unblock the Notifications