रिपोर्ट: गैलेक्सी नोट-7 बनाना सैमसंग ने किया बंद, फट रहे थे फोन

सिओल। सैंमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड ने कुछ समय के लिए गैलेक्सी नोट-7 का प्रोडक्शन रोक दिया है। इसकी पुष्टि सोमवार को दक्षिण कोरिया की मीडिया ने की है। कंपनी ने यह कदम रिप्लेसमेंट वाले डिवाइस में भी आग लगने, फटने और अत्यधिक गर्म होने की परेशानी के चलते उठाया है।

galaxy note 7

आपको बता दें कुछ दिन पहले दुनिया भर से सैमसंग के गैलेक्सी नोट-7 फोन के फटने की खबरें आ रही थीं, जिसके बाद कंपनी ने इस हैंडसेट को दुनियाभर से वापस मंगाने का फैसला किया था। अब रिप्लेसमेंट वाले फोन में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। कंपनी ने इस फोन की बिक्री भी रोक दी है।

इसका दावा किया है दक्षिण कोरिया की योनहैप न्यूज एजेंसी ने। योनहैप की रिपोर्ट के अनुसार सैंगसंग ने नोट-7 के प्रोडक्शन को रोकने का फैसला चीन और अमेरिका की अथॉरिटीज से बातचीत करके किया है। फिलहाल इन दोनों ने ही सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 की बिक्री और रिप्लेसमेंट पर रोक लगा दी है। हालांकि, अभी तक योनहैप की रिपोर्ट पर सैमसंग ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

ग्राहकों को दिए गए थे 2 विकल्प

जब इस परेशानी का पहली बार कंपनी को पता चला तो कंपनी की तरफ से ग्राहकों को दो विकल्प दिए गए। पहला विकल्प यह था कि वह अपने डिवाइस को पुराने नोट-7 से बदल लें या फिर रिप्लेस कर लें। हालांकि, रिप्लेस किए गए डिवाइस में परेशानियां देखने को मिलीं, जिसके चलते अब इसका प्रोडक्शन रोक दिया गया है।

फ्लाइट में हो चुका है बैन

सैमसंग का गैलेक्सी नोट-7 19 अगस्त 2016 को लॉन्च हुआ था। इसके बाद चार्जिंग के दौरान बैटरी में आग लगने की घटनाओं के चलते कंपनी ने सभी फोन वापस मंगाने का फैसला किया और उसके बदले नए फोन ग्राहकों को देने का ऑफर दिया।

फ्लाइट में भी इस फोन में आग लगने की खबरें आईं, जिसके चलते फ्लाइट में इस फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई। आपको बता दें कि 23 सितंबर को सिंगापुर से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गैलेक्सी नोट-2 में आग लग गई थी, जिसके बाद फ्लाइट में इसके इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+