डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ खुला रुपया, सेंसेक्स भी 188 अंक लुढ़का

मुंबई। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई है। रुपया आज 5 पैसे की गिरावट के साथ 70.51 के स्तर पर खुला। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये में सोमवार को भारी गिरावट देखी गई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 88 पैसे गिरकर 70.46 पर बंद हुआ था। कच्चे तेल में वृद्धि का रुख बनने से कल रुपया अचानक गिर गया था। पिछले तीन महीनों में रुपए में एक दिन में ये सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी।

rupee slips against us dollar in early trade

बाजार के जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल के दाम में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के बीच आयातकों की डॉलर मांग बढ़ने से रुपये में गिरावट आई है। जबकि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के बीच कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में गिरावट को थामने के लिए उत्पादन कटौती पर सहमति के असर के रूप में भी इसे देखा जा रहा है।

वहीं, मंगलवार को शेयर बाजार में भी सुस्ती देखने को मिली और सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 188 अंक फिसलकर 36,052.47 पर आ गया। हालांकि आज सुबह सेंसेक्स 49.48 अंकों की तेजी के साथ 36,241 पर खुला था लेकिन ये तेजी ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी। वहीं, निफ्टी में भी 46 अंकों की गिरावट देखी गई और ये 10846 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके पहले, सोमवार को सेंसेक्स 46.70 अंक बढ़कर 36,241.00 पर और निफ्टी 7 बढ़कर 10,883.75 पर बंद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+