Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले फिर कमजोर हुआ रुपया

नई दिल्ली: पूरे दुनिया की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस की वजह से बुरी तरह प्रभावित है। इस बीच सोमवार को बाजार खुलते ही रुपया फिर से टूट गया और डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की कमजोरी के साथ 75.92 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 75.84 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

Dollar

जानकारों की मानें तो रुपये की कीमत पूरी तरह से डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करती है, यानी इस पर इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का पूरा असर पड़ता है। मौजूदा वक्त में लॉकडाउन की वजह से सब प्रभावित है। इस वजह से रुपये और डॉलर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमरीकी डॉलर को वैश्विक करेंसी का रुतबा हासिल है और ज्यादातर देश इंपोर्ट का बिल डॉलर में ही चुकाते हैं।

तेल के बढ़ते दाम का भी असर
जानकार रुपये के कमजोर होने की सबसे बड़ी वजह तेल के दामों को मानते हैं। कच्चे तेल को खरीदने वालों की लिस्ट में भारत टॉप पर है। जब भारत ज्यादा तेल खरीदता है, तो उसे इसका भुगतान डॉलर में करना पड़ता है। इस वजह से रुपये पर इसका प्रभाव पड़ता है। वहीं सोमवार को तेल के दाम लगातार 9वें दिन बढ़े हैं। इसके साथ ही पेट्रोल 19 महीने और डीजल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+